प्रेसवार्ता करती फिल्म अभिनेत्री लीना कपूर।
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री लीना कपूर की दो नई फिल्में जल्दी ही रिलीज होंगी। इनके नाम हसीना टू और ऊपर वाला देगा छप्पर फाड़ कर हैं। दोनों फिल्मों में वह मुख्य अभिनेत्री हैं। वह बरेली जाते वक्त संभल के एक होटल में कुछ देर के लिए रुकीं।
इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि बरेली में वह अपने सहयोगी एवं गायक बिलाल खान व लेखक संतोष उपाध्याय की नई एलबम की शूटिंग में जा रही हैं। एलबम का नाम है डांस करेंगे। वह अब तक 15 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म अभिनेता सरमन जोशी और गुरमीत चौधरी के साथ काम करना उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगा। लीना कपूर ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म हसीना टू और ऊपर वाला देगा छप्पर फाड़ के हिट होंगी।
लीना कूपर फिल्म वजह तुम हो, रफूचक्कर में भी अपना किरदार निभा चुकी हैं। एलबम के डायरेक्टर संभल निवासी जिमी खान हैं। लीना कपूर दिल्ली की रहने वाली हैं और विभिन्न भाषाओं के गीतों पर सुपरहिट एलबम में अभिनय कर चुकी हैं।