फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अल्ट्रा साउंड सेंटर पर हरियाणा की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। अल्ट्रा साउंड सेंटर पर हरियाणा की टीम ने छापेमारी कर भ्रूण लिंग जांच करने का मामला पकड़ा। टीम ने डिकोय मरीज तैयार कर अल्ट्रा साउंड सेंटर पर भेजा था। भ्रूण लिंग जांच के बाद टीम ने पहुंचकर पूरी कार्रवाई की। इस बीच एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह दस बजे करीब एक महिला मुरादाबाद-आगरा हाईवे के किनारे मोहल्ला पजाया के पास स्थित चांदनी चौक मार्केट में संचालित एक अल्ट्रा साउंड सेंटर पर पहुंची और उसने भ्र्रूण की जांच कराई। इसके बाद हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर एक युवक को हिरासत में लिया। वहीं संचालक मौके से फरार हो गया। इस बीच नायब तहसीलदार निश्चय सिंह व स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई व डॉ. मनोज चौधरी समेत डॉ. संतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस भी बुला ली गई। इसके बाद देर शाम तक हरियाणा की टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में अल्ट्रा साउंड से जुड़े अभिलेखों की जांच-पड़ताल के बाद मशीन व दूसरे उपकरण सीज कर दिए गए।
वहीं हरियाणा के जिला फरीदाबाद से आए पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मानसिंह ने बताया कि फरीदाबाद के सीएमओ दफ्तर में सूचना मिली कि बहजोई में भ्रूण लिंग की जांच की जाती है। इस पर पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए सीएमओ दफ्तर से उनके नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद उन्होंने एक महिला को तैयार कर बहजोई में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेजा और महिला ने बहजोई में चांदनी चौक स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच कराने के लिए 21 हजार रुपये में बात तय की। इसके बाद पहले महिला ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर भ्रूण लिंग की जांच कराई। बाद में जांच रिपोर्ट मिलने पर टीम ने हरियाणा के जिला चरखी दादरी की टीम के साथ अल्ट्रा साउंड सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मिले एक युवक को हिरासत में लिया गया। वहीं संचालक मौके से फरार हो गया और महिला भ्रूण लिंग की जांच के लिए दी गई 21 हजार रुपये की धनराशि भी मौके से बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें