फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में कक्षा दो की छात्रा की मौत, पिता की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी (संभल)। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी नन्हें और उनकी सात वर्षीय बेटी आयमा नूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को जाते समय आयमा नूर की मौत हो गई। जबकि बालिका के पिता को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत बनी हुई है। बुधवार की सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब गांव चंदायन निवासी नन्नें अपनी बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिलक रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि वह जैसे ही संभल-हसनपुर मार्ग पर पहुंचे तो सामने से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताया कि बालिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। वहीं नन्हें की हालत गंभीर है। दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने देर रात तक पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी थी। नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें