फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल पर मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
चंदौसी के नगर पालिका कार्यालय में ढोलक की थाप पर तीज गीत गाती धरनास्थल बैठी महिलाएं। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों से गांधी पार्क स्थित नगर पालिका कार्यालय पर धरने पर बैठीं महिलाओं ने रविवार को ढोलक की थाप पर गीत कर गाकर हरियाली तीज मनाई। साथ ही सोमवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कैथल गेट स्थित ब्रह्म बाजार में वार्ड संख्या 9 निवासी महिलाएं वार्ड क्षेत्र में विकास कार्यों न होने पर पिछले पांच दिनों से बैठी हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका पर विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। क्षेत्रवासी सभासद के साथ कई बार पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से समस्या समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। धरने में महिलाओं के साथ वार्ड के सभासद विमल कुमार चौधरी भी बैठे हैं। धरना के पांचवें दिन भी किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर महिलाओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने सोमवार से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। सभासद विमल कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल शुरू हो जाएगी। वहीं रविवार को हरियाली तीज महिलाओं ने धरना स्थल पर ही ढोलक की थाप पर सावन के गीत गाकर मनाई। इस अवसर पर शशि देवी, जयमाला देवी, भावना देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, प्रियंका रस्तोगी, विमला देवी, ब्रह्मा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें