फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सरथल चौकी के नजदीक लगाया हरिहर मंदिर का बोर्ड, पुलिस ने पुतवाया

विज्ञापन
पुलिस ने पुतवाया बोर्ड।अतिसंवेदनशील बने संभल में फिर से माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। शनि - फोटो : लिखकर बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
संभल। अतिसंवेदशील बने संभल में फिर से माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। शनिवार को सरथल पुलिस चौकी के नजदीक किसी ने हरिहर मंदिर जाने वाला मार्ग लिखकर बोर्ड लगा दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो तत्काल ही बोर्ड पर सफेद रंग कराया है। साथ ही बोर्ड लगाने के मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह बोर्ड उस रास्ते पर लगाया गया है जहां से बवाल के दौरान जामा मस्जिद का सर्वे करने वाली टीम लौटकर आई थी। यह बोर्ड किसके कहने पर किसने लगाया है, इसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से शहर का माहौल शांत हुआ है। अब यह बोर्ड लगाकर नया विवाद बनाने का प्रयास किया गया है।
कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बोर्ड पर पेंटर से सफेद रंग करा दिया गया है। मालूम हो जामा मस्जिद का सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे और भीड़ में शामिल लोग भी घायल हो गए थे। उस बवाल के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई चल रही है। ऐसे में बोर्ड के लगाए जाने से शहर का माहौल खराब होने का अंदेशा पैदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें