फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि बाबा गुरु पूजा महोत्सव सात जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव मोलनपुर स्थित हरि बाबा बांध धाम पर बैठक हुई। इसमें सात जुलाई से शुरू होने वाले गुरू पूजा महोत्सव को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन सात जुलाई किया जाएगा। यह महोत्सव 13 जुलाई तक चलेगा। महोत्सव में वृंदावन के कलाकर रासलीला का नाटक मंचन कर हरि भक्तों को भक्तिमय करेंगे। प्रतिदिन सुबह चार बजे कीर्तन पाठ के बाद साढ़े ग्याहर बजे तक रासलीला, रामलीला, श्रीमद्भागवत कथा आदि का आयोजन होगा। हरि गुरु पूजा महोत्सव में काफी संख्या में हरि भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसलिए महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री हरि ट्रस्ट के प्रबंधक अवधेश कुमार उर्फ गुल्लू ने बताया गुरु पूजा महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें