फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैंक्स मोदी जी! सस्ते स्टेंट से तेज कर दी सुस्त धड़कन

Thu, 09 Mar 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
heart attack
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हार्टअटैक से बचने को नलियों में डाले जाने वाला स्टेंड (एलीमेंट), कैंसर की गोली व अन्य जीवनरक्षक दवाएं सस्ता करने का फायदा मरीजों को मिलने लगा है। चंदौसी में ही एक व्यापारी ने दो दिन पहले गुड़गांव के फोर्टिस हास्पिटल में आपरेशन कराया, तो स्टेंट प्रिंट कीमत के पांच गुना कम कर उपलब्ध हो गए।
विज्ञापन


व्यापारी परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। शहर के मुहल्ला गोलागंज निवासी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री प्रदीप कुमार बिसारिया की हृदय नलिकाओं में काफी दिक्कत थी। परीक्षण कराने पर जानकारी हुई कि नलिकाओं में चार ब्लॉकेज हैं। जिसमें स्टेंट (एलीमेंट) पड़ना आवश्यक है, लेकिन एक स्टेंड की कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई।


अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेंड को सस्ता दिलाने का ऐलान किया, तो फिर फोर्टिस हास्पिटल से संपर्क साधा गया तो उसी स्टेंड की कीमत 30 हजार व 1500 रुपये वैट लगाकर कुल 31,500 रुपये बताई गई। तो उन्होंने तत्काल हास्पिटल जाकर अपने चार स्टेंड लगवाए।
विज्ञापन


कुल मिलाकर अब प्रधानमंत्री की घोषणाओं का लाभ मरीजों को मिलना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने जाकर प्रदीप बिसारिया से मुलाकात की, तो उन्होंने स्टेंड की कीमत कम करने से सीधे लाभ की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें