फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर हरेंद्र सिंह रिंकू का हुआ जोरदार स्वागत

Sat, 16 Sep 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा नेता हरेंद्र सिंह रिंकू के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्षोउल्लास छा गया। हर ओर खुशी की लहर दौड़ गई। देररात तक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते रहे। जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा दोपहर में हुई। उस समय हरेंद्र सिंह हरिद्वार में थे। शाम के समय वापस लौटे तो संभल जिले की सीमा मातीपुर से उनका स्वागत शुरू हो गया। गाड़ियों के काफिले संग आगे बढ़ते रहे। कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें फूल माला पहनाते रहे और उनका स्वागत करते रहे। आतिशबाजी करके धूम-धड़ाका भी हुआ। राजेश सिंघल, नीलेश यादव, योगेंद्र त्यागी, सौरभ त्यागी, योगेंद्र गुप्ता, लवकुश शर्मा, जयपाल सिंह, ओमवीर शर्मा, जयप्रकाश प्रजापति, रविंद्र गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, हरदेव सिंह आदि रहे। एस जी रिसॉर्ट सिंहपुरसानी में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर कोमेश चौधरी, ऋषिपाल सिंह, रिंकू शर्मा, माधव शर्मा, ललित सिंह, मोहित, सुखवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें