संभल। क्रिसमस को देश से लेकर विदेशों में भी तैयारियां चल रही हैं। संभल में बने हैंडीक्राफ्ट आइटम क्रिसमस डे पर विदेशों में रौनक बढ़ाएंगे। यहां से क्रिसमस ट्री को सजाने के आइटमों के अन्य सामान भेजे गए हैं। चूंकि कारोबारियों को आर्डर मिले हैं, इसलिए कारोबार भी चमका है।
सरायतरीन में सींग और हड्डी से निर्मित हैंडीक्राफ्ट आइटमों की मांग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहती है। क्रिसमस को लेकर भी यहां के कारोबारियों को आइटमों को तैयार करने के आर्डर मिलते हैं। क्रिसमस पर करीब 30 से 35 करोड़ का कारोबार होता है। इस बार भी कारोबारियों को आर्डर मिले तो माल तैयार कराया गया। इसमें क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए मून, स्टार, घंटी के अलावा मोमबत्ती स्टैंड, फोटो फ्रेम, गिफ्ट बॉक्स, ज्वैलरी तैयार करते हुए माल को अगस्त महीने तक भेजा गया।
यह माल अमेरिका, यूरोप के रूस आदि देशों के लिए गया। कारोबारियों का कहना है कि संभल में तैयार हैंडीक्राफ्ट आइटम क्रिसमस की रौनक बढ़ाने का काम करेंगे। इस समय वहां आइटमों की बिक्री चल रही होगी। कारोबारियों ने कहा कि क्रिसमस के मौके पर कारोबार ठीक रहा।
000000000
हैंडीक्राफ्ट कारोबार से जुड़े हैं करीब 500 कारोबारी
संभल। हैंडीक्राफ्ट कारोबार से करीब 500 कारोबारी जुड़े हुए हैं। जबकि कारीगरों की संख्या लगभग 25 हजार है। वैसे तो 60 से 65 निर्यातक सीधे तौर पर विदेशों से जुड़े हुए हैं। जबकि बड़ी संख्या में कारोबारी मुरादाबाद और दिल्ली के कारोबारियों के जरिए माल को विदेशों तक पहुंचाने का काम करते हैं। संवाद
000000000
.क्रिसमस को लेकर हैंडीक्राफ्ट आइटमों के जो आर्डर मिले थे उनके मुताबिक माल तैयार करके अगस्त तक भेज दिया गया। इनमें क्रिसमस ट्री को सजाने के अलावा अन्य आइटम शामिल रहे।
-कमल कौशल वार्ष्णेय, निर्यातक
000000000
.इस बार भी अमेरिका और यूरोप से आर्डर मिले थे। जिसमें क्रिसमस को लेकर सजावटी आइटम शामिल रहे। हमने माल तैयार करके विदेशों को भेजा। इस बार भी कारोबार बेहतर रहा।
-शारिक, निर्यातक
संभल में तैयार किया गया गुलदस्ता का स्टैंड। संवाद