फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे कोल्डस्टोर पर घंटों जाम, शिवभक्त परेशान

Sat, 25 Feb 2017 01:55 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिससे जल चढ़ाने जा रहे शिव भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद जाम खुला तो लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को गुन्नौर के जगन्नाथपुर के निकट कोल्डस्टोर पर आलुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों से पूरा हाइवे जाम हो गया। साथ ही शिवरात्रि होने की वजह से जलाभिषेक करने जा रहे भक्त भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन


यातायात सुचारू कराने की कोई व्यवस्‍था नहीं थी। वाहन लगातार जाम में फंसते गए। आलुओं की ट्रालियां बढ़ नहीं रहीं थी। इससे एक ओर का रास्ता पूरी तरह बंद ही रहा। दूसरी ओर भी ट्रेफिक रेेंगता दिखाई दिया। छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। आस-पास के जो लोग रात मेें गंगाजल लेकर जो राजघाट से चले वह जाम में फंस गए।
विज्ञापन


उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घंटे लगे जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें