बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे लौटते वक्त गांव अफजलपुर डरौली के रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सरथल निवासी ओमप्रकाश (42) पुत्र ज्ञानी, अपनी पत्नी संतोष (40) और बेटे तिरमल (20) के साथ राजघाट चाचा की अस्थियां विर्सजन करने राजघाट गए थे। राजघाट में अस्थि विर्सजन करने के बाद घर लौट रहे थे।
अफजलपुर डरौली के नजदीक रोडवेज बस की चपेट में आने के बाद हादसा हो गया। बाइक चालक तिरमल की मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश ने एंबुलेंस में अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। संतोष पत्नी ओमप्रकाश गंभीर घायल हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर बनियाठेर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शव काे पीएम को भेजने की तैयारी में थी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, दो घायल
बहजोई(ब्यूरो)। फरीदपुर चौराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, ग्रामीणों का कहना था कि यदि नेत्रपाल के हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच जाती।
थाना हयातनगर के गांव खिरनी निवासी करीब 40 वर्षीय किसान नेत्रपाल पुत्र केसरी अपनी भांजी गुड्डो पत्नी सोमवीर निवासी घोंसली वाहन थाना गुन्नौर और लालू यादव पुत्र रामप्रसाद निवासी रसूलपुर धतरा थाना हयातनगर के साथ बाइक से गुन्नौर से खिरनी जा रहे थे। साथ में डेढ़ साल का मासूम सूरज पुत्र सोमवीर भी था। अपराह्न करीब चार बजे फरीदपुर चौराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। नेत्रपाल ने दम तोड़ दिया। हादसे पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।