फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ से भिड़े सिपाही डीजी से शिकायत

Sat, 04 Feb 2017 02:19 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विवाद के बाद सिपाहियों ने डीजी समेत वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने एसओ पर चोरी की गाड़ियों का दाखिला न करने और उनके साथ अभद्रता भरा व्यवहार करने संबंधी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


हजरतनगर गढ़ी थाने के दो सिपाहियों का शुक्रवार को शाम साढे़ पांच बजे थाना प्रभारी से विवाद हुआ है। सिपाहियों की ओर से एक शिकायती पत्र वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है, जिसमें उनका कहना है कि शुक्रवार को शाम पांच बजे उन्हें थाना प्रभारी ने बुलाया और चोरी की गाड़ियां न पकड़ने की बात कही। जब उनके द्वार यह जवाब दिया गया कि पहले से पकड़ी गई गाड़ियों का न तो अब दाखिला हुआ और न ही कोई कार्रवाई की जा रही है। उल्टे चोरी के वाहनों के साथ पकडे़ गए लोगों को छोड़ दिया गया।

सिपाहियों के मुताबिक इतना कहने पर एसओ आपा खो बैठे और उनके साथ अभद्रता करने लगे। बर्खास्त कराने की धमकी दी। सिपाहियों ने इस घटनाक्रम की सूचना सिपाहियों ने वरिष्ठ अधिकारियों फोन कॉल करके और व्हाट्स एप मैसेज के जरिए दी है। सिपाहियों ने उन गाड़ियों की तस्वीरें भी वरिष्ठ अधिकारियों तक भेजी हैं, जो थाने में बिना दाखिले के खड़ी हैं। इसमें एक आल्टो, एक पल्सर बाइक और एक वैगनआर शामिल है।
विज्ञापन



एसओ से इस संबंध में जब उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका। जबकि बिलारी के सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि वह पीएम सुरक्षा की ड्यूटी के लिए मेरठ में हैं। उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ बात तो हुई है जिसके बारे में सिपाहियों ने अपनी बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दी है। इस मामले में जांच के बाद ही हकीकत साफ हो सकेगी। इस बीच यह भी पता लगा है कि एसओ ने सिपाहियों के खिलाफ एक रिपोर्ट एसपी ग्रामीण को भेजी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें