फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता कलंकित, दोस्त को गोली मारी 

Fri, 08 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 हर रिश्ते से बड़ा रिश्ता दोस्ती का होता है। सच्चा दोस्त विषम परिस्थिति में भी साथ खड़ा होता है। समय के साथ रिश्ते भी बदलने लगे। सीता रोड पंजाबी कालोनी में बुधवार की रात करीब 11:15 बजे हनी शर्मा (20) को उनके ही दोस्तों ने मामूली विवाद के बाद गोली मारकर घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल हनी शर्मा को परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया है। उनका इलाज चल रहा है। युवक की मां किरन शर्मा ने पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


बच्चों के विवाद के बाद सीता रोड पंजाबी कालोनी निवासी हनी शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा के बड़े भाई सनी शर्मा की नोकझोंक उनके दोस्तों से हो गई। हनी शर्मा ने मौके पर पहुंच कर मामला रफादफा करा दिया। लेकिन उसके दोस्तों को यह बात अखर गई। हनी शर्मा की मां किरन शर्मा का आरोप है कि बुधवार को शाम आठ बजे बच्चों के विवाद के बाद मौके से सभी चले गए। देर रात करीब 11:15 बजे दरवाजे खुलवाने के लिए आवाज दी ।
दरवाजा खोला तो हनी शर्मा के दोस्त मोहल्ला रामनौमी निवासी शरद, सुशील पुत्र सुभाषचंद्र और मोहल्ला कच्चा कटरा कैथल गेट निवासी दीपू पुत्र अनिल शर्मा घर में घुस आए। घर में आते ही गालियां देने लगे। विवाद के बीच शरद ने तमंचा निकालकर हनी शर्मा के पेट से सटाकर गोली चला दी। सुशील और दीपू ने भी तमंचे निकाल लिए। हनी शर्मा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


शोरशराबे पर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। परिजन हनी शर्मा को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों ने हनी शर्मा को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। किरन शर्मा ने तीनों दोस्तों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें