फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन में झगड़ा, युवक को गोली मारी

Tue, 01 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सोमवार को युवक को गोली लग गई। घायल ने अपने ममेरे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद अस्पताल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



घटना बहजोई थाना क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर की है। लालपुर गांव निवासी जसपाल का साकिन शोभापुर गांव निवासी जीतपाल से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। जसपाल लालपुर में जीतपाल के घर पहुंचा, रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।


विवाद बढ़ने पर जसपाल की सीधी बगल में गोली लग गई। गोली किसने चलाई इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं हो पाई। जसपाल ने अपने ममेरे भाई जीतपाल पर गोली मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बहजोई का कहना है कि घटना की जांच की जा चुकी है। बताया कि जसपाल ने जीतपाल को फंसाने के लिए खुद को ही गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें