फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रा को कोर्ट में पेश न करने पर घिरी पुलिस

Sun, 28 Feb 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुरादाबाद निवासी मुस्लिम समुदाय के एक युवक के इश्क में धर्म परिवर्तन निकाह करने वाली मेडिकल छात्रा का मामला अब तूल पकड़ सकता है। संभल में इसे बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 17 जनवरी को दर्ज कराई गई थी। मेडिकल छात्रा को पुलिस  बरामद चुकी है। इस मामले में मुरादाबाद के शहर इमाम रहीस अशरफ शनिवार को दोपहर एएसपी से मिलने संभल पहुंचे और पुलिस पर युवती को कोर्ट में नहीं पेश करने का आरोप लगाया।इस मामले में पुलिस घिरती नजर आ रही है।
विज्ञापन




उनके साथ मुरादाबाद से लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संयोजक मोहम्मद इकबाल भी आए लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। यह लोग एसडीएम को ज्ञापन देकर मुरादाबाद लौट गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि निकाह के बाद हाईकोर्ट ने मेडिकल छात्रा और उसके शौहर को संरक्षण देने के आदेश दिए हैं लेकिन पुलिस कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं और मेडिकल छात्रा को अवैध रूप से कैद कर रखा है। उसके शौहर को भी उत्पीड़ित किया गया है।


मुरादाबाद के इस युवक को प्रताड़ित किया है जिससे मेडिकल छात्रा ने निकाह किया था। इस मामले में मेडिकल छात्रा को अदालत के समक्ष पेश करने की मांग की गई है। ऐसा न करने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संयोजक मोहम्मद इकबाल का कहना है कि लड़की अमेठी की है और लड़का मुरादाबाद का है। दोनों के बीच कई वर्ष पहले फेसबुक से प्यार हुआ।
विज्ञापन



इसके बाद 25 दिसंबर 2015 को दोनों ने दिल्ली में निकाह किया और फिर लड़की ने धर्म परिवर्तन किया। हाईकोर्ट से सुरक्षा और संरक्षण मांगा। जिस पर कोर्ट ने सरकार को सुरक्षा और संरक्षण देने के आदेश दिए लेकिन पुलिस कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर रही है। लड़की को बरामद किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गए पर अभी तक अदालत में पेश नहीं किया गया। संभल के पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना का कहना है कि मामला लड़की से जुड़ा हुआ है। लड़की के पिता ने बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। उसके बयान लेने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें