फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर के युवक की राजस्थान में मौत, परिजन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर क्षेत्र के गांव झुकेरा निवासी मजदूर की कोटा में टैंकर पलटने से मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के झुकेरा गांव निवासी रनविजय (24) व अन्य एक युवक राजस्थान के उदयपुर के कोटा में गैस पाइप लाइन पर काम करता था। रनविजय के चाचा जसवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे ठेकेदार ने फोन से युवक की मौत की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे रनविजय सहित अन्य लोग ट्रैक्टर में लगे टैंकर पर बैठकर जा रहे थे। रास्ते में टैंकर पलट गया। हादसे में घायल रनविजय व अन्य मजदूरों को उपचार के लिए उदयपुर के महाराणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान गुरुवार की रात करीब आठ बजे रनविजय ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक का भाई व अन्य संबंधी शव लेने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार गुुरुवार की सुबह ही उदयपुर के लिए रवाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें