फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे शाम बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को उस समय गोली मार दी जब वह अपनी पत्नी व पांच साल की बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई की ओर से गवां स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। युवक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव अफजलपुर लूट निवासी रंजीत पुत्र विजयपाल के मुताबिक वह खुर्जा के एनटीपीसी में वाहन चालक के पद पर तैनात है। सोमवार की शाम वह पत्नी लता व पांच वर्षीय बेटी परी के साथ बाइक पर सवार होकर बिल्सी से बहजोई होते हुए अपनी ससुराल गवां जा रहा था। रास्ते में देर शाम सवा सात बजे करीब गांव बहरौली-ताहरपुर के निकट पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकने को कहा। दो बदमाशों के हाथ में हथियार थे। वह डर गया और उसने बाइक तेजी से आगे की ओर भगा दी।
इस पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए पीछा करने लगे। जब उसने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने बराबर से आकर उस पर गोली चला दी। पहले एक गोली उसकी बाइक में लगी व दूसरी गोली उसकी दांयी जांघ में लगी। आनन-फानन में उसने बाइक पास ही बने एक मकान की ओर दौड़ा दी। इस बीच बदमाश पीछे की ओर भाग गए। मकान स्वामी व आसपास के लोगों ने मदद कर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले में सामने आया कि बाइक सवारों में आगे-पीछे चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इससे दूसरी बाइक पर सवार लोगों ने युवक की ओर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

बाइक सवार ने किसी भी रंजिश से किया इंकार
बहजोई। गोली लगने से घायल बाइक सवार युवक रंजीत ने बताया कि उसकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है। बदमाशों की ओर से बार-बार बाइक रोकने के लिए गोली मारने की धमकी दी जा रही थी। जब बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें