फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रूकनुद्दीन सराय में रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद के बाद युवक को गोली मार दी। परिजनों ने युवक को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें एक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस तमंचे से गोली चलाई गई थी वह तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात साढ़े आठ बजे करीब रूकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद अनवार को दो लोगों ने गोली मार दी थी। गोली मोहम्मद अनवार के सीने में लगी और लहूलुहान हालत में गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में संभल के निजी अस्पताल भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
घायल के भाई अली असगर ने खग्गु सराय निवासी इरफान, महमूदखां सराय निवासी शाहनबाज उर्फ चुन्ना के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई का आरोपियों से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। शनिवार की रात को जब उनका भाई चाचा के घर जा रहा था तब गोली मार दी। जो सीने में लगी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में शाहनाबाज उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार किया है। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें