फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीएससीसी ने महाकाल इलेवन को 38 रन से हराया

Wed, 10 Jan 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे चंदौसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन महाकाल इलेवन और जीएससीसी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें जीएससीसी की टीम ने महाकाल इलेवन को 38 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को महाकाल इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएससीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बनाए। जिसमें मंयक ने 82 एवं हर्ष राणा ने 59 और सिद्धार्थ ने 45 रन बनाए। महाकाल इलेवन की ओर से गेंदबाज अनमोल और भुवन ने दो- दो विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते उतरी महाकाल इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। महाकाल इलेवन की ओर से भुवन ने 71 और अनुज मौर्य ने 38 रन बनाए। जीएससी की ओर से गेंदबाज सिद्धार्थ, हर्ष, निशु, अंकुर और मोहित ने एक एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच मयंक राघव को मिला। मैच के अंपायर पुनीत शर्मा और साहिबे आलम रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा ने की। इस मौके पर पुलेंद्र यादव, मनोज माली, चंदन, बॉबी यादव, मोहित पंजाबी, अंकुर ठाकुर, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें