फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला से ऑनलाइन 14164 रुपये की ठगी

Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी के घटेलश्वर गेट निवासी निवेदिता अरोरा ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक पेंसिल कंपनी की पोस्ट देखी। जिसमें लिखा था कि घर बैठे पेंसिल पेंकिग कर रुपये कमाएं। महिला ने पोस्ट पर लिखे नंबर पर कॉल कर जानकारी हासिल की। जिस पर कंपनी कर्मचारी ने बताया कि महिला का आईडीकार्ड बनेगा। इसलिए बताए जा रहे कंपनी नंबर पर 600 रुपये ट्रांसफर कर दो। महिला के रुपये ट्रांसफर करने के बाद व्यक्ति ने कहा कि हमारा जीपीएस रिचार्ज के लिए 2550 रुपये ट्रांसफर कर दो। ऐसे ही व्यक्ति ने महिला से आठ बार रुपयों का ट्रांसफर करवाकर 14164 रुपये की ठगी कर दी। इसके बाद महिला ने आरोपी व्यक्ति की ऑनलाइन शिकायत भी की। पुलिस को दी तहरीर में कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें