परिजनों से परेशान युवक चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर सुसाइड करने पहुंच गया। प्लेटफार्म पर लाइव वीडियो बनाते समय जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि सुसाइड करने आया था। जीआरपी ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी।
बुधवार की रात करीब दस बजे एक युवक चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। युवक प्लेटफार्म पर लाइव वीडियो बना रहा था। संदेह होने पर जीआरपी ने युवक को पकड़ लिया। लाइव वीडियो बनाने का कारण पूछा, तो युवक ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर सुसाइड करने आया है। वह परिजनों से परेशान है। मेहनत मजदूरी करता है। युवक ने पूछताछ में जीआरपी को अपना नाम सिद्धार्थ तोमर निवासी मोहल्ला घटलेश्वर गेट बताया। जीआरपी ने उसे पकड़कर बैठा लिया तथा परिजनों को सूचना दी।
जीआरपी थाना प्रभारी शेरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक सुसाइड करने पहुंचा था। लाइव वीडियो बनाते समय उसे पकड़ा लिया। पूछताछ में बताया कि वह फेसबुक पर अपने मरने का संदेश भी लिखकर आया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।