फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित यात्रियों के लगेज व अन्य सामानों को भी चेक किया गया। इस दौरान वेंडरों व दुकानदारों को सतर्क किया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो उसकी सूचना तत्काल आरपीएफ व जीआरपी को दें।
विज्ञापन




अभियान के दौरान जवानों ने प्लेटफार्म के साथ-साथ यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग ऑफिस, पार्सल ऑफिस के पास चेकिंग की। प्लेटफार्म से लेकर टिकट घर पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों से गहनता से पूछताछ की और उनके सामान को भी खंगाला। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति नहीं मिला।
अभियान के दौरान जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को बताया कि वे किसी भी लावारिस वस्तुओं को न छुएं, लावारिस वस्तु मिलने पर तत्काल जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दें, जहरखुरानों से सावधान रहें, किसी भी अपरिचित की ओर से दिया गया कुछ भी खाने पीने का सामान न लें।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी चलता रहेगा। साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से भी रेलवे स्टेशन पर नजर रखी जा रही है। चेकिंग टीम में गौरव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सूरज पाल सहित अन्य जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें