फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-जोया मार्ग पर असमोली थाना क्षेत्र में गांव परियावली के निकट ट्रक को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार सामने से आ रही कार से भिड़ गए। इसमें औरंगजेब (18) पुत्र हनीफ निवासी रायाबुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी मोहम्मद जैद घायल हो गया। औरंगजेब अपने तहेरे भाई की बरात में जाने के लिए कपड़े लेकर संभल से घर लौट रहा था। हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। तीन-चार लोग ही निकाह के लिए पहुंचे। सादगी से निकाह हुआ।
विज्ञापन

औरंगजेब के तहेरे भाई जैनुल की बारात रविवार को गांव मवई डोल जानी थी। परिवार में तैयारियां चल रही थीं। औरंगजेब भी इसी खुशी में शामिल था और नए कपड़े लेने संभल आ गया। साथी मोहम्मद जैद को भी साथ में गया था। संभल से कुछ सामान और कपड़े लेने के बाद वह घर लौट रहा था। बाइक से दोनों परियावली अड्डे पर पहुंचे तो एक ट्रक को ओवरटेक करने लगे। बताते हैं कि सामने से आ रही कार से वह भिड़ गए।
इसमें औरंगजेब की मौत हुई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया है। उनका कहना था कि बेटा संभल गया था और परियावली के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। किसी तरह की कोई कार्रवाई हम लोग नहीं चाहते हैं। इस बाबत पुलिस को भी अवगत कराया गया। जिसके बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा था। असमोली थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलती तो कार्रवाई कराते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें