फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सिमरई में एक साथ तीन मौत से मातम का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव सिमरई में एक साथ तीन मौत होने से मातम का माहौल है। तीन परिवारों को उजाड़ गई। परिजनों का रो- रोकर बुुरा हाल है। इस हादसे में सात माह की विवाहिता विधवा हो गई, वही तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील के गांव सिमरई में शराब के सेवन से पिता पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन की हालत गंभीर है। तीन लोगों की मौत से गांव में गमगीन माहौल है। मृतक ऋषिपाल सिंह के तीन बेटे थे, उनके से मनोज की शराब के सेवन से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनोज की सात माह पहले ही शादी हुई थी है।
उसकी पत्नी व मां का रो- रोकर बुरा है। उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है और सांत्वना देने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि मृतक ऋषिपाल किसान थे। मनोज उनका बड़ा बेटा था तथा वह ही खेती बाड़ी में सहयोग करता था।
विज्ञापन

तीन बच्चे हुए अनाथ
शराब के सेवन से गांव सिमरई में तीसरे व्यक्ति राजकुमार उर्फ नन्नू की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुुमार के सबसे बड़ी बेटी सुभानी दस वर्ष, छोटा बेटा गौरव आठ वर्ष व नन्हें छह हैं। करीब तीन साल पहले राजकुमार की पत्नी की मौत हो गई थी। मृतक राजकुमार के पास पैतृक जमीन नहीं हैं, राजमिस्त्री का काम करता था और परिवार का पालन पोषण करता था। पिता की मौत के बाद अब तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें