फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राजघाट पर भव्य दीपोत्सव, 1101 दीप जगमगाए

Thu, 05 Nov 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। जिला गंगा समिति की ओर से राजघाट गंगा तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयकारों के बीच 1101 दीप प्रज्वलित किए गए।
विज्ञापन

आरती स्थल पर रंगोली सजाई गई और आतिशबाजी भी की गई। दीपों की जगमगाहट से पूरा गंगा घाट रोशनी से जगमग हो उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य गंगा आरती में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में तहसीलदार रवि सोनकर और नायब तहसीलदार अमित शर्मा उपस्थित रहे। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विचार गोष्ठी और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने गंगा की निर्मलता और नदियों के संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। मां गंगा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अतुल गोयल उर्फ भोला सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें