फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी समारोह से लौट रहे सरकारी स्कूल के चपरासी की हादसे में मौत

Thu, 14 Nov 2024 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली (संभल)। बहजोई-चंदौसी मार्ग पर करतार गैस एजेंसी के पास मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गांव कासमपुर जगरूप निवासी पवन (37) की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर जगरूप निवासी पवन कुमार गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चपरासी के पद पर तैनात था। परिवार में पत्नी प्रियांशी और मां लक्ष्मी देवी है। पिता शीशपाल की दस साल पहले मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार पवन मंगलवार की देर रात चंदौसी में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था। बहजोई-चंदौसी मार्ग पर करतार गैस एजेंसी के सामने स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए नरौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से परिजन पहले संभल और बाद में मुरादाबाद ले गए। मुरादाबाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। पवन की मौत से परिजन गमजदा हैं। पत्नी प्रियांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां लक्ष्मी देवी भी इकलौते बेटे की मौत से बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें