फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पैमाइश कर चिह्नित की सरकारी भूमि

Sun, 18 Jan 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी में शनिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने खाद के गड्ढों और पाैधरोपण की जमीन की पैमाइश की। जिसमें गाटा संख्या 722 और 723 की 1050 वर्गमीटर यानी करीब पौने दो बीघा जमीन को चिह्नित किया।
विज्ञापन

शनिवार को नायब तहसीलदार बबलू कुमार पांच लेखपालों और एक कानूनगो की टीम के साथ हजरतनगर गढ़ी पहुंचे। पश्चिम की ओर स्थित खाद के गड्ढों और पाैधरोपण की जमीन की पैमाइश शुरू की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि 1050 वर्ग मीटर यानी करीब पौने दो बीघा जमीन को पैमाइश करके चिह्नित किया गया। इस जमीन पर एक मकान और मदरसे के कमरे बने हुए हैं। इसे लेकर नोटिस दिया जाएगा। लोगों का पक्ष न्यायालय में सुना जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें