फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ... रोजगार और महंगाई पर सरकार का ध्यान नहीं है : डाॅ. बर्क

Sat, 30 Dec 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। देश में गरीब परेशान है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार जरूरी बातों पर ध्यान नहीं दे रही। यह कहना है संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क का।
विज्ञापन

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर पीएम मोदी की तस्वीर लगे सेल्फी बूथ से क्या होगा। देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। गरीब को महंगाई से छुटकारा चाहिए। सरकार इस पर तो ध्यान नहीं दे रही है। आगे कहा कि अब अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किया जा रहा है। हिन्दुस्तान में कितने ही शहरों के नाम भाजपा ने बदल दिए हैं लेकिन नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। लोगों के इरादे नहीं बदले जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें