फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किराना स्टोर से दो लाख से अधिक का सामान चोरी

Thu, 26 Nov 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में बराही रोड पर थोक किराना स्टोर से मंगलवार रात डेढ़ लाख रुपये की नकदी और करीब 50 हजार रुपये कीमत की सिगरेट चोरी हो गई। चोर दुकान के पीछे से दाखिल हुए और तिजोरी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी अब्दुल रऊफ की बराही रोड पर थोक किराना स्टोर की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात दुकान बंद करके वह घर चले गए थे। रात में माल आने के कारण देर हो गई थी। इसी वजह से वह डेढ़ लाख रुपये की नकदी दुकान में ही छोड़ गए थे। चोर रात में दुकान के पीछे से चैनल पर चढ़कर ऊपर पहुंचे। उन्होंने पहले खिड़की तोड़ी और फिर अंदर के दो वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया।
इसके बाद तिजोरी का ताला तोड़कर नकदी और सिगरेट की छह डिब्बियां चुरा लीं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। दुकान स्वामी के अनुसार, चोरों ने इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया। ऐसा लगता है कि उन्हें दुकान के अंदर रखे सामान और व्यवस्था की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन


बराही रोड पर तीसरी चोरी
बराही रोड पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले तीन महीने में यह तीसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले 23 सितंबर की रात इसी मार्ग पर मुशाहिद हुसैन और अंसार हुसैन की दुकानों में चोरी हुई थी। पास के यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक से भी चोर सोलर पैनल के तार चुरा ले गए थे।

पुलिस चौकी के पास भी नहीं सुरक्षित
11 नवंबर की रात संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित रहबर मेडिकल स्टोर में भी चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मेडिकल स्टोर की चोरी का खुलासा कर दिया था। खास बात यह है कि चोरी की इन दुकानों की पुलिस चौकी से दूरी महज 100 से 200 मीटर के बीच है। लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें