चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलेटा की स्कूली गई दो छात्राएं घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्राओं की तलाश में जुटी है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलेटा निवासी प्रेमपाल की 13 वर्षीय पुत्री पिंकी अपनी सहेली सपना पुत्री विजय सिंह के साथ मंगलवार की सुबह आठ बजे स्कूल जाने को घर से निकली। मगर देर शाम तक दोनों छात्राएं घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने दोनों छात्राओं की रिश्तेदारी व परिचितों के घर तलाश की। मगर उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। प्रेमपाल ने अज्ञात युवक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्राओं की तलाश में जुटी है।