औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
युवतियों-महिलाओं के प्रति खराब नजरिये से छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यूपी सरकार की ओर से गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड भी ऐसी वारदातों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।
अभी रामपुर में सरेराह दो युवतियों से छेड़खानी का मामला लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब चंदौसी में ट्यूशन पढ़ने जा रही युवती से दो शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। लोगों ने हिम्मत कर दोनों को पकड़ भी लिया, मगर सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के बजाय दोनों को छोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पास के गांव की एक युवती कालेज की छुट्टी होने के बाद शहर में ट्यूशन पढ़ने आती है। आरोप है कि, रास्ते ेमें दो शोहदे उसे परेशान करते हैं। गुरुवार को युवती ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दरम्यान नानकचंद इंटर कालेज के सामने ही दोनों बाइक सवार शोहदों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
पब्लिक ने 100 डायल पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच भी गई तो दोनों युवकों से बातचीत के बाद एक युवक को मौके से ही छोड़ दिया, जबकि दूसरे को कोतवाली ले आई। यहां युवक के परिजन भी पहुंच गए। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। दोनों पक्षों ने लिखकर राजीनामा पुलिस को दे दिया। उसके बाद पुलिस ने दूसरे शोहदे को भी छोड़ दिया।