फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने डाक्टरों से किए सवाल

Fri, 08 Mar 2019 02:29 AM IST
singh singh ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
अपराजिता100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में जानकारी देती महिला चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौसी। अमर उजाला की अपराजिता:100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत छात्राओं ने महिला स्वास्थ्य संबंधी खुलकर सवाल किए। जिनका महिला चिकित्सकों ने जवाब दिया। रोगों से बचाव की जानकारी दी। वहीं छात्राओं को आत्मसुरक्षा की जानकारियों से भी अपडेट किया गया।
विज्ञापन

अकरौली के जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मनोरंजन तिवारी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएमए चंदौसी की अध्यक्ष डा.वंदना सक्सेना, सचिव डा.विनीता सिंह ने किशोरावस्था से युवावस्था की ओर अग्रसर किशोरियों, युवतियों को शारीरिक बदलाव की जानकारी देते हुए कहाकि हमें घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर दुनियां के चहमुखी आसमान पर परवाज करना है, इसके लिए हमें दृढ़ इच्छा शक्ति व जज्बे की आवश्यकता है। आईएमए अध्यक्ष ने कालेज की सभी छात्राओं को मुफ्त चिकित्सीय सलाह व उपचार की घोषणा करते हुए कहाकि किसी भी छात्रा को कोई भी परेशानी हो तो वह सीधे उनके पास आ सकती है। किसी भी छात्रा को भय अथवा डर के साए में जिंदगी नहीं गुजारनी चाहिए। जिंदगी में आने वाली हर समस्या का डटकर सामना करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वूमेन पावर लाइन की डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव ने छात्राओं में जिंदगी के प्रति जोश भरते हुए कहाकि गांवों से भी आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर निकल सकते हैं, हमें कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090 व 181 के साथ साथ यूपी-100, एंटीरोमियों आदि कई महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं व विधियों को विस्तार से बताया। इस दौरान कविता, पूर्णिमा, अंशुल, स्वाति चौहान, इमराना, इल्मा खान, पवित्रा आदि कई छात्राओं ने डाक्टरों व संगीता भार्गव से कई तरह के सवाल किए, जिनका संतोषजनक उत्तर पाकर छात्राओं के अधरों पर मुस्कान थिरक उठी। इस दौरान छात्राओं को करियर संबंधी भी जानकारी दी गई। जिसमें हस्तशिल्प, मेहंदी लगाना, ब्यूटीपार्लर एवं कुश्ती लड़ना आदि के बारे में बताया गया। थानाध्यक्ष बनियाठेर संजय कुमार सिंह ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी परेशानी पर वह सूचित करें, दस मिनट के अंदर सहायता उपलब्ध होगी। 
कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार, हसीब मोहम्मद ख़ान, लखपत सिंह मौर्य, प्रमोद कुमार, राकेश शर्मा, सत्यप्रकाश, रमाकांत शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक गुप्ता, साकेत, विवेक, अमित कुमार, अखिलेश शर्मा कुमारी चित्रा आदि अध्यापकों का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें