फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर पहुंची कोतवाली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रेमी से शादी कराने की जिद को लेकर युवती कोतवाली पहुंच गई। इसके बाद प्रेमी के घर कोतवाली की पुलिस गई और उसे कोतवाली तक ले आई। पुलिस के सामने प्रेमी और उसके परिजन शादी को राजी थे पर युवती के परिजन इनकार कर रहे थे। इससे शादी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

युवक ने प्रेमिका से ही कहा कि वह अपने परिजनों को राजी करे। लेकिन युवती के परिजन किसी हालत में राजी न थे। जब युवती ने बार बार जिद की तो उसके परिजन उस पर हाथ उठाने लगे जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक व युवती के प्रेम प्रसंग ढाई वर्ष से चल रहा है। युवती मुरादाबाद के प्राइवेट कालेज से किसी कोर्स की पढ़ाई कर रही है और युवक बीए का छात्र है। युवती गुरुवार को शाम कोतवाली आ पहुंची और प्रेमी से शादी करने को जिद करने लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेमी को कोतवाली बुला लिया। प्रेमी तो शादी करने को राजी हो गया, मगर काफी समझाने के बाद भी युवती के परिजन प्रेमी से शादी करने को राजी नहीं हुए। युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही और अपने परिजनों के साथ घर नहीं गई। रात साढ़े नौ बजे तक युवती और उसका प्रेमी तथा युवती के परिजन कोतवाली में ही थे पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें