फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़खानी, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव में युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने छेड़खानी की। युवती ने शोर मचाया तो युवक भाग गया। युवती ने परिजनों को घर आने पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार की दोपहर युवती परिजन कहीं गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे अकेला पाकर घर में घुस गया और छेड़खानी करनेे लगा। शोर मचाया तो युवक भाग गया। युवती ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें