फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत

Fri, 20 Apr 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
मृतक छात्रा शालू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे खुले में शौच के लिए गई एक किशोरी ट्रैक पार करते समय सिग्नल के तारों में फंस गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बनियाठेर थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन



बनियाठेर क्षेत्र के बाकरपुर भैंतरी गांव निवासी राजू कश्यप की 16 वर्षीय पुत्री शालू कश्यप जो कि चंदौसी के प्यारी कन्या इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे करीब शौच के लिए खलिहान की ओर गई थी। जब वह वापस लौट रही थी, तभी ट्रेन आ गई। किशोरी से शीघ्रता से ट्रैक पार करना चाहा लेकिन उसी समय उसका पैर सिग्नल तारों में उलझ गई। किशोरी ट्रैक पर गिर पड़ी और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। 

किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी के धड़ से उसका सिर व एक पैर 20 से 25 कदम दूरी पर जाकर गिरा। सुबह तड़के गेहूं काटने निकले ग्रामीणों ने किशोरी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी का पिता राजू कश्यप, उसका भाई अमित कश्यप दिल्ली में मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन


घर पर शालू अपनी मां संजयदेवी के साथ रहती थी। दो माह पूर्व बड़ी बहन स्वाति कश्यप की शादी हो चुकी है। दिल्ली से मृतका के पिता व भाई  सुबह 11:30 बजे पहुंचे। पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस से शव का पंचनामा भरकर माता पिता को सौंप दिया। करीब दो बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें