फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेल प्रतियोगिता में जीआईसी लहरावन का दबदबा

विज्ञापन
बहजोई के जीआईसी लहरावन में प्रमाण पत्र के विजेता ​खिलाड़ी  छात्र-छात्राएं। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। बीते दिनों चंदौसी के एसएम कॉलेज में हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज, लहरावन के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 23 पुरस्कार जीते। प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में इंटर के छात्र जतिन ने 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर सीनियर वर्ग में चैंपियनशिप हासिल की। वहीं, इंटर की छात्रा अनुराधा ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही हाईस्कूल की छात्रा संध्या ने सीनियर वर्ग में चक्का फेंक व भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, हाईस्कूल की छात्रा इरम ने जूनियर वर्ग में ऊंची कूद व भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि इसके अलावा छात्रा रितिका ने चक्का फेंक व प्रीति ने गोला फेंक जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही सब जूनियर वर्ग में भावना ने 80 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान, ऊंची कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही माधुरी ने चक्का फेंक में दूसरा, किरन ने चक्का फेंक व ऊंची कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बालक वर्ग में विशेष ने गोला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही गोला फैंक में सीनियर वर्ग में संदीप ने व जूनियर वर्ग में देव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें