फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर ठीक करते समय आग लगी, मां-बेटे झुलसे

Sat, 24 Mar 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
पंवासा में झुलसे व्यक्ति का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंवासा में गीजर सही करते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे आग भड़क गई। जिसमें मां बेटे झुलस गए। उन्हें चंदौसी के निजी चिकित्सालय के बाद मुरादाबाद ले जाया गया है।
विज्ञापन



बहजोई थाना क्षेत्र के पंवासा गांव में नागेंद्र सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह शुक्रवार दोपहर को बाथरूम में लगे गीजर को ठीक कर रहा था, जो गैस सिलेंडर लगाया था, पहले तो उसमें से गैस नहीं पहुंच रही थी, लेकिन ठीक करने के बाद जैसे ही गीजर खोला तो अचानक आग भड़क उठी।


बताते हैकि गैस सिलेंडर लीक था। नागेंद्र सिंह झुलस गए, पास खड़ी उनकी मां रुक्मिणी देवी भी झुलस गईं। दोनों को तत्काल ही चंदौसी के निजी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन यहां से दोनों को मुरादाबाद ले जाया गया। जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें