फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धूमधाम से निकली गारुड़ी रथयात्रा, गूंजे श्री कल्कि के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) द्वारा आयोजित श्री कल्कि जयंती महोत्सव के क्रम में मंगलवार को प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर, कोटपूर्वी से भगवान श्री कल्कि जी की अलौकिक, भव्य एवं दिव्य गारुड़ी रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। इस दौरान कल्कि जी के जयकारों से संभल नगर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

कोटपूर्वी स्थित मंदिर में मंदिर के मुख्य पुजारी पं. महेंद्र प्रसाद शर्मा ने आरती उतारी। इसके बाद जूना अखाड़े सचिव डॉ. कर्णपुरी महाराज, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल समेत अतिथियों ने रथयात्रा शुरू कराई। यह डाकखाना रोड, टंडन चौराहा, सर्राफा बाजार मोहल्ला ठेर, छंगामल की कोठी, आर्य समाज रोड, एजेंटी तिराहा, बाल विद्या मंदिर, शंकर चौराहा व रहट वाले मंदिर से रामलीला मैदान कोटपूर्वी से होती हुई वापस मंदिर में जाकर संपन्न हुई।
रथयात्रा यात्रा में स्वचालित झांकियां, भगवान श्री गणेश, श्री राम दरबार, भगवान विष्णु, हनुमान, भगवान परशुराम आदि ने मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त दिव्यज्योत और ढोल-ताशे ने कार्यक्रम को भव्य, आकर्षक और भक्तिमय बना दिया। भ्रमण के दौरान रथ यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने स्वागत किया। इस मौके पर संभल के अलावा देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली, बिहार, गुजरात, लखनऊ, एटा, मैनपुरी ,मुरादाबाद, गाजियाबाद आदि जगह भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन

आचार्य पं. शोभित शास्त्री, ऋषभ श्रीवास्तव, वैभव शर्मा, आकाश चौहान, कुशल मदान, उज्ज्वल सक्सेना, विकास वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
00000
इनसेट
सुबह से शुरू हो गए थे अलग-अलग कार्यक्रम
भगवान कल्कि जी के जन्मोत्सव पर सुबह से मंदिर में आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित शुरू हो गए। भगवान श्री कल्कि का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद श्री कल्कि भगवान जी के महामंत्र की महापुकार जय कल्कि जय जगतपते, पद्मावती जय रमापते का जाप किया गया। भक्तिमय व धार्मिक कार्यक्रम की कड़ी में आगे सुंदरकांड और श्री कल्कि चालीसा का पाठ किया गया। भगवान श्री कल्कि के कलयुग में अति शीघ्र प्रकट होने का आह्वान किया गया। संवाद
00000
धूम मचा दो कल्कि के आने की दुनिया सारी में भजन ने झूमने पर मजबूर कर दिया
भजन संकीर्तन के दौरान भगवान श्री कल्कि जी के स्थानीय व बाहर से आए कल्कि भक्तों के द्वारा सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। मुख्य रूप से दिल्ली से आए भजन सम्राट पदमशरण गोयल आदि ने भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने सुनाया कि लगे रहो कल्कि के प्यारे सतयुग की तैयारी में, धूम मचा दो कल्कि के आने की दुनिया सारी में भजन ने झूमने पर विवश कर दिया।
0000
प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा की कमान
गारुड़ी रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम विकाचंद्र, सीओ आलोक भाटी, असमोली सीओ कुलदीप कुमार के अलावा संभल कोतवाली, नखासा, असमोली, हजरतनगर गढ़ी, हयातनगर आदि थानों की फोर्स रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें