फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: शिवरात्रि पर दोपहर 12 बजे तक नहीं उठा शहर का कूड़ा, शिवभक्त रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। महाशिवरात्रि पर दोपहर 12 बजे तक कूड़े का उठान नहीं हो पाया था। इससे मंदिर पर जलाभिषेक करने जाने वाले शिवभक्त व श्रद्धालुओं को कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे तक शहर का कूड़ा उठ सका। जिम्मेदारी अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार की देर रात तक भंडारों का आयोजन हुआ। इससे कूड़ा अधिक हो गया था। इस कारण कूड़ा उठाने में देरी हुई। महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन ने कोतवाली में बैठक संपन्न की थी। जिसमें श्रीकांवड़ सेवा व अन्य श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर शहर का कूड़ा सुबह उठाने व शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही थी। एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए थे। शनिवार को महाशिवरात्रि पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का शिव मंदिर व शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए जाना प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक शहर का कूड़ा नहीं उठने से मंदिर जाने व लौटने वाले श्रद्धालुओं को कूड़े से सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से उठने वाल दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के संभल गेट, स्टेशन रोड, गांधी पार्क के पास, पुरानी पैठ स्थित पीएनबी बैंक के सामने, मोहल्ला पीर, खुर्जा गेट, जवाहर रोड सहित अन्य स्थानों से दोपहर दो बजे तक कूड़ा उठ सका। जबकि नगर पालिका ने दावा किया है कि शुक्रवार को कांवड़ियों के लिए कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। जिससे शहर में अनेक स्थानों पर अतिरिक्त कूड़ा एकत्र हो गया था। जिससे शनिवार को कूड़ा उठाने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें