फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस को सूचना नहीं दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला का पति जब घर पहुंचा तो शव लटके होने की जानकारी हुई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की दोपहर पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति नाराज होकर घर से बाहर चला गया। शाम साढ़े चार बजे के करीब वह जब घर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। महिला के शव को नीचे उतारा और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका अपनी पीछे तीन वर्षीय बेटे को छोड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें