फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कॉलेज के सामने डाला जा रहा कचरा, छात्राएं झेल रहीं परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने नगर पंचायत का कूड़ा डाला जा रहा है। गंदगी और दुर्गंध से कॉलेज की छात्रओं को काफी दिक्कत होती है। साथ ही आग लगाने से धुएं से भी दिक्कत होती है। प्रधानाचार्य कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के सामने कूड़ा पड़ने से यहां कुत्तों के झुंड भी रहते हैं। इससे हर समय कुत्तों के काटने का डर रहता है। बताया कि पिछले कुछ दिनों इस जगह कूड़ा डालना बंद हो गया था। बताया गया कि अब फिर से कूड़ा डाला जाने लगा है। बताया कि जब काॅलेज की ओर हवा चलती है, तो कूड़े से उठने वाली दुर्गंध कालेज के अंदर तक आती है, जिससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें