फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुए बलाल में आरोपी बने दस लोगों पर गैंगस्टर लगा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नागरिकता संशोधन कानून (एनआरसी) को लेकर विरोध प्रदर्शनों के दौरान तोड़फोड़, आगजनी के साथ संभल के चौधरी सराय में बवाल हुआ था। इस मामले में भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट तो पहले ही दर्ज है लेकिन अब दस आरोपियों के खिलाफ जिलाधिकारी से अनुमति लेकर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। कोतवाली संभल की पुलिस ने मंगलवार को गैंगेस्टर में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस की आख्या का परीक्षण करने बाद जिलाधिकारी ने दिसंबर 2019 को एनआरसी पर चल रहे आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोपी रहे दस लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की मंजूरी दी है। इसके बाद ही उनकी ओर से कोतवाली में दस लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन दस लोगों में मियां सराय के निवासी नेता फहीम को गिरफ्तार किया गया है। उनका मंगलवार को चालान किया गया है। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित नौ लोगों की अभी गिरफ्तारी होनी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें