फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं से गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 04 Dec 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
राजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्घालु - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर रविवार को श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। राजघाट गंगातट आस्था से सराबोर हो गया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर घाट पर ही पूजा अर्चना की। महिलाओं ने संकीर्तन किया। दोपहर बाद तक गंगा स्नान के दौर के बीच घाट पर हर-हर गंगे गूंजता रहा।
विज्ञापन


राजघाट गंगाघाट पर स्नान की शुरूआत तड़के ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो गई। पूर्वाह्न में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही लेकिन सुबह में ही हवन-पूजन का भी दौर शुरू हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर सबसे पहले सूर्यदेव की वंदना भी की गई। श्रद्धालुओं ने अपनी रीति और रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान कराया।

गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं घाट पर ही संकीर्तन भी किया। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। इसके अलावा घाट पर ही लगे मेला में श्रद्धालुओं ने घरेलू सामान की खरीददारी की। बच्चों ने खेलकूद का सामान खरीदा। आश्रमों में संत-महात्माओं ने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर यजमानों से पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन


स्नान के दौरान जाम में फंसे कई वाहन
बबराला। मार्गशीर्ष पूर्णिमा की वजह से गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे लेकिन पूर्वाह्न में डग्गामार वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या में इजाफा हो जाने के बाद बबराला-राजघाट मार्ग पर कई बार जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें