फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिसौना डांडा में गंगा मेले का श्रीगणेश आज

विज्ञापन
रजपुरा के सिसौना डांडा गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गवां। रजपुरा के गांव सिसौना डांडा गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की जिला पंचायत प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव गंगा में दुग्धाभिषेक करके मेले का श्रीगणेश करेंगी। वहीं रविवार को मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने मेला स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मेला स्थल पर बनाई गईं सड़कों से लेकर गंगा घाट का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। मेला स्थल पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए गंगा के गहरे जल में बैरिकेडिंग की है। गहरे पानी में जाने से पाबंदी लगाई गई है। जिला पंचायत प्रशासन ने गंगा घाट को गोमती, गोदावरी, शारदा, भागीरथी,श्री हरि और स्वामी विवेकानंद के नाम से भागों में बांट कर बनाया है। श्रद्धालुओं को अलग अलग स्थानों के नाम से तैयार घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ मिलेगा।
मेला कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में अलग अलग प्वाइंट पर छह चौकियां बनाई गई हैं। प्रत्येक चौकी प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।मेले में 26 दरोगा, 60 सिपाही, 15 महिला सिपाहियों के साथ एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें