फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सिविल लाइन थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरापी।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीन युवक बच्ची को दूध मंगाने के बहाने चप्पल के एक कारखाने में ले गए। वहां उसके साथ दरिंदगी की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मोहल्ले की एक महिला ने युवकों को बच्ची को कारखाने में ले जाते देख लिया था। उसने बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बच्ची से पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम उन्हें जेल भेज दिया गया।
घटना नौ अक्तूबर की शाम की है। पुलिस के मुताबिक बालिका का परिवार उझानी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन वह काफी समय से अपने दो भाइयों और दादी के साथ शहर एक मोहल्ले में किराये पर रहती है। आरोपी बॉबी का चप्पल का कारखाना है। उसके कारखाने में चंदौसी निवासी रामबाबू और सोनू काम करते हैं। नौ अक्तूबर की शाम तीनों आरोपी कारखाने में थे। आरोपी रामबाबू ने बालिका को दूध लाने के बहाने कारखाने में बुलाया और फिर पीछे वाले कमरे में ले गया। वहां तीनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

बच्ची को कारखाने में बुलाकर ले जाते वक्त एक महिला ने देख लिया था। उसने घर जाकर बालिका की दादी को जानकारी दी। तब पूछने पर बालिका ने भी घटना के बारे में बता दिया। बुधवार रात दादी ने थाने जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। तीनों आरोपियों को मंडी चौराहे के नजदीक से गिरफ्तार भी कर लिया। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।

मामले को दबाने की कोशिश में लगे थे आरोपी, दे रहे थे लालच
बालिका का परिवार बेहद गरीब है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपियों ने बालिका को निशाना बनाया। बाद में उन्होंने परिवार वालों का मुंह बंद करने की कोशिश की। उन्हें रुपयों का लालच दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उसकी दादी को पांच हजार रुपये देने का लालच दे रहे थे, लेकिन दादी हर कीमत पर उन्हें सजा दिलाना चाहती थी, लिहाजा उन्होंने दबाव के बावजूद तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

बालिका के परिवार में कमाने वाला एक, खाने वाले चार
बालिका के परिवार में कमाने वाला भी कोई बड़ा व्यक्ति नहीं है। उसका 14-15 साल का बड़ा भाई है, वह शहर में एक व्यक्ति के यहां नौकरी करता है। दूसरा भाई बालिका से छोटा है। दादी की उम्र करीब 70 साल है। वह भी कोई काम करने की स्थिति में नहीं है। केवल बड़े भाई की बदौलत ही जैसे-तैसे परिवार का गुजारा हो रहा है।

मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया गया है। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें