फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चौथ मेला : मानसरोवर झांकी से आधुनिक झूलों तक उमड़ा जनसैलाब

Wed, 16 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के मेला गणेश चौथ में खरीदारी करते लोग - संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। ऐतिहासिक गणेश चौथ मेले में भगवान गजानन की भव्य रथयात्रा निकलने के दूसरे दिन से ही भीड़ उमड़ने लगी है। मंगलवार को मेले का नजारा देखते ही बन रहा था। शहर ही नहीं, बल्कि संभल समेत आसपास के कई जिलों और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग परिवार के साथ मेले में पहुंचे। शाम होते ही मेला परिसर लोगों से खचाखच भर गया और देर रात तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन

रथयात्रा के अगले दिन मेले में खरीदारी, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। बच्चों और युवाओं में आधुनिक झूलों का खासा आकर्षण रहा, जबकि मौत का कुआं देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। खिलौने, घरेलू सामान, शृंगार सामग्री और खान-पान की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। सोमवार को भगवान गजानन की रथयात्रा देखने के लिए शहर की हर सड़क और गली श्रद्धालुओं से भर गई थी। रथयात्रा की भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया, लेकिन उस दिन अधिकतर लोग यात्रा देखने में व्यस्त रहे। मंगलवार को वही भीड़ मेले की ओर उमड़ पड़ी और पूरा मेला परिसर जनसैलाब में तब्दील हो गया। गजानन परिसर में बनाई गई मानसरोवर की भव्य झांकी इस बार मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है। शाम करीब पांच बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हुआ, जो आधी रात तक लगातार जारी रहा। झांकी के दर्शन के लिए लोगों को कतारों में इंतजार करना पड़ा। मेले के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने खूब तालियां बटोरीं। दिन में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर शाम तक मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा और दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
.............................
कोट
गणेश चौथ का मेला देखने के लिए परिवार के साथ आए हैं। मेले में बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने की काफी दुकानें लगी है। सभी लोग घूमने का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगन सूरी,
.....................
हर साल गणेश चौथ मेले का इंतजार रहता है। इस बार भी दोस्तों के साथ मेला देखने आए हैं। मेले की रौनक और माहौल सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
निर्मल सिंह
..........................
गणेश चौथ मेले में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां कई तरह के झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। परिवार के साथ मेले में घूमकर अच्छा समय बीत रहा है।
सुशांत कुमार
.......................
गणेश चौथ का मेला शहर की खास पहचान है। यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। हर बार की तरह इस बार भी मेले में काफी रौनक देखने को मिल रही है।
चिंटू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें