फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी का जीवन स्वयं में एक संदेश

सार

कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में सीडीओ कमलेश सचान ने दोनों महान विभूतियों के इतिहास पर प्रकाश डाला।कई शताब्दियों में ऐसे महान व्यक्तित्व पैदा होते हैं।
विज्ञापन
Gandhi's life a message in itself - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सीडीओ कमलेश सचान व एडीएम कमलेश अवस्थी दोनों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीओ कमलेश सचान ने दोनों महान विभूतियों के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि शास्त्री जी सादगी, संघर्ष एवं नैतिकता के पुजारी थे। महात्मा गांधी के विषय में बताते हुए कहा कि वह महात्मा पदवी के सच्चे हकदार हैं। कई शताब्दियों में ऐसे महान व्यक्तित्व पैदा होते हैं। महात्मा गांधी का जीवन अपने आप में एक संदेश है। एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके बाद शहीद स्मारक विकासखंड बहजोई में श्रद्धांजलि दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से 1090 के नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया। कार्यक्रम में पीओ डूडा रमेश चंद्र, डिप्टी कलेक्टर सुनील त्रिवेदी, डिप्टी कलेक्टर पराग माहेश्वरी, डिप्टी कलेक्टर संदीप वर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, सीवीओ डॉ. मुन्ना लाल यादव, डीसी एनआरएलएम रामायण सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें