फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धान खरीद शुरू, पहले दिन नहीं हुई बोहनी

सार

धान की सरकारी खरीद के लिए पहले दिन संभल मंडी समेत तहसील क्षेत्र में स्थापित किसी भी क्रय केंद्र पर धान नहीं आया।खाद्य विभाग की वेबसाइट पर मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।धान विक्रय के लिए पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे या स्वयं से खाद्य विभाग के पोर्टल पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल। धान की सरकारी खरीद के लिए पहले दिन संभल मंडी समेत तहसील क्षेत्र में स्थापित किसी भी क्रय केंद्र पर धान नहीं आया। इसके चलते धान की खरीद की बोहनी तक नहीं हो सकी। अधिकारियों ने एक सप्ताह बाद धान खरीद होने की संभावना है।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद के लिए इस बार संभल मंडी समिति में आठ क्रय केंद्र बने हैं। इनमें तीन खाद्य विभाग के, पीसीएफ, एफसीआई और यूपीएसएस का एक-एक जबकि पीसीयू द्वारा दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, यूपीएसएस संस्था ने संभल तहसील क्षेत्र के गांव चिमियावली, कमालपुर, मोहम्मदपुर मालिनी और खैरपुर में भी क्रय केंद्र स्थापित किया है, ताकि देहात से लंबी दूरी तय करके किसान को मंडी तक धान न लाना पड़े।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी चंद्रशेखर राय ने बताया कि सभी केंद्र शुरू हो गए हैं। केंद्रों पर उपकरण और अभिलेख उपलब्ध हो गए हैं। बताया कि पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर धान की सरकारी खरीद नहीं हुई। एक सप्ताह बाद खरीद होने की संभावना है। क्योंकि अभी मोटे धान की कटाई नहीं हुई है। बताया कि केंद्रों पर कर्मचारी तैनात हो गए हैं। कांटा, बारदाना और त्रिपाल समेत सभी जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी कुछ और दिन केंद्रों पर सन्नाटा ही रहेगा। धान की कटाई अब शुरू हो रही है। केंद्र पर बिचौलियों की दखल को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम के नंबर बैनर पर दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी दाम पर धान बेचने के खाद्य विभाग के पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
संभल। धान की सरकारी खरीद के लिए किसानों को धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। खाद्य विभाग की वेबसाइट पर मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। धान विक्रय के लिए पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे या स्वयं से खाद्य विभाग के पोर्टल पर किया जा सकता है।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि कृषक द्वारा जमीन में अपना हिस्सा तथा उसमें बोए धान की घोषणा की जाएगी। किसान के गाटा संख्या को राजस्व विभाग की भू-लेख संबंधी बेवसाइट से लिंक कराए जाने की व्यवस्था की गई है। किसानों को पंजीकरण के लिए कंप्यूराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड साइबर कैफे पर ले जाना अनिवार्य होगा।
सरकारी खरीद शुरू पर अभी नहीं आई खरीद नीति
संभल। शासन की तरफ से खरीद प्रक्रिया से पहले खरीद नीति जारी की जाती है। इसमें खरीद से जुड़ी बातों को विस्तार से बताया जाता है। खरीद का लक्ष्य भी तय होता है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी चंद्रशेखर राय ने बताया कि अभी खरीद नीति नहीं आई है। बता दें कि इस बार सामान्य धान का 2040 और ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2060 रुपये निर्धारित किया गया है।
मंडी में शुरू हो गई धान की आवक, लग रहे ऊंचे-ऊंचे ढेर
संभल। मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। नमी ज्यादा होने के कारण कुछ किसानों को अच्छी कीमत भी नहीं मिल पा रही है। मंडी में शनिवार को धान 1625 रुपये प्रति क्विंटल से 2600 रुपये क्विंटल तक बिका। मंडी समिति में आढ़ती हारून ने बताया कि अभी 20 से 30 फीसदी तक नमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें