फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की अनसुनी तो कालोनीवासियों ने सिखाया सबक

Mon, 06 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में जुआ खेलने वालों के साथ मारपीट करते मोहल्ले वाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र की राजा कालोनी में जुए के अड्डे से आजिज आए लोगों ने रविवार को खुद ही जुआरियों से मोर्चा ले लिया। रविवार को उन्होंने जुए के अड्डे को घेर लिया। इसके बाद जुआ खेल रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। इस दौरान मारपीट और हंगामे का माहौल रहा। एक घंटे तक लोगों ने तमाशा देखा। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


कालोनीवासियों का कहना था कि पुलिस से उन्होंने जुए का अड्डा बंद करने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरी में खुद आगे आना पड़ा। लोगों के मुताबिक कुछ लोग ऐसे थे जुआ खेल रहे थे जब उन्हें मना किया तो वे लड़ने को तैयार हो गए थे। इससे आपस में विवाद हुआ और हाथापाई हुई थी।

इसी बात से गुस्साए कालोनी वाले इकट्ठा हो गए तथा खुद ही जुए का अड्डा खत्म करने की ठान ली। जिस जगह जुआ खेला जा रहा था उस जगह को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों का गुस्सा देख जुआ खेलने वाले आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की लेकिन लोगों ने उन्हें घेराबंदी करके पकड़ लिया, पिटाई की। किसी तरह लोगों से छूटकर जुआ खेलने वाले आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन


लोगों ने उनके अड्डे में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। महिलाएं भी पहुंची। महिलाओं ने चौकी पुलिस पर जुआ खिलवाने का आरोप भी लगाया। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस कार्रवाई करती तो लोगों को खुद यह झंझट न झेलना पड़ती। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें