फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में पीछे बैठे फल विक्रेता की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाइवे पर टेंपो में पीछे बैठकर आ रहा फल विक्रेता गिरने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना जुनावई निवासी फल विक्रेता चंद्रपाल उर्फ चन्नी (48) ठेला लगाकर फल बेचने का काम करते थे। शनिवार को टेंपो में पीछे बैठकर गुन्नौर मंडी समिति से फल लेने जा रहे थे। नींद आने पर मेरठ-बदायूं हाइवे पर गुन्नौर चौराहा पुलिया के पास अचानक टेंपो से नीचे से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक ने फल विक्रेता को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी। हालत गंभीर होने कर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन जब फल विक्रेता को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटे और दो बेटी है। एक बेटी की शादी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें